Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कोटद्वार में नदी में गिरा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौत, एक...

कोटद्वार में नदी में गिरा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल…..

कोटद्वार- तहसील थलीसैण अंतर्गत थलीसैण बाजार से लगभग 2 किमी आगे पूर्वी नायर नदी में एक पिकअप वाहन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्‍यक्ति घायल हो गया। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमावार दोपहर करीब 12 बजे की है। रामनगर से थलीसैण आ रहा पिकअप (यूके 18 सीए 1302) वाहन थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगांव के पास अनियंत्रित हो कर सड़क से नदी में गिर गया। बताया गया कि यह वाहन रामनगर से थलीसैण हौजरी का सामान लेकर आ रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान

1 सैफ अली पुत्र हसीब अहमद निवासी पट्टी चौहानान जसपुर उधम सिंह नगर।

2 राशिद पुत्र हसीफ निवासी पट्टी चौहानान जसपुर उधम सिंह नगर।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2