गुवाहटी। असम के कोकराझार में व्यस्त बाजार में आंतकी हमला हुआ है। जिसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर है ओर कई लोग घायल हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलो ने एक आंतकवादी को मार गिराया है।
कोकराझाार में एक साप्ताहिक बाजार में आंतकी हमला हुआ। शुरूवाती रिर्पोट के मुताबिक काले कपड़े पहने कुछ लोगों ने बाजार में जमकर फाइरिंग की। बताया जा रहा है बाजार में ग्रेनेड भी फेके गये। जबाब में सेना की तरफ से भी फाइरिंग की जा रही है। हालाकिं अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने ही ली है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन करके घटना की जानकारी दी है।