Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भीमगौड़ा बैराज और रो नदी पर बने...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भीमगौड़ा बैराज और रो नदी पर बने पुल का गहनता से किया निरीक्षण।

हरिद्वार – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट सतपाल महाराज ने आज सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीमगौड़ा बैराज और रो नदी पर बने सिडकुल से बिहारीगढ़ देहरादून मार्ग को जोड़ने वाले पुल का गहनता से जायजा कर निरीक्षण किया।

आपको बता दे प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते जनपद हरिद्वार में भी भारी तबाही मची हुई है। शहर से लेकर देहात तक बारिश के कारण जलभराव के चलते काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र की सभी नदिया भी उफान पर है जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है।

पहाड़ों से आ रहे पानी के चलते हरिद्वार में गंगा नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी पर बने भीमगोडा बैराज का भी एक गेट टूट गया था।जिस कारण क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा पैदा जो गया है। साथ ही भारी बारिश के चलते सिडकुल आननेकी में रो नदी पर बना पुल भी छतिग्रस्त हो जाने से आवाजाही बिल्कुल बन्द होने पर स्थानीय लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कैबिनेट सतपाल महाराज ने आज भीमगौड़ा बैराज और रो नदी पर बने पुल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए। डेम के टूटे हुए गेट की मरम्मत के साथ-साथ आननेकी में वैली ब्रिज बनाया जाए।जिससे लोगों को हो रही समस्याओं से निजात मिल सके।दौरे के बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर पूरे हालात से अवगत कराकर आर्थिक मदद के लिए बात करूंगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular