Homeराज्यउत्तराखण्डकैंसर से जूझ रही 25 वर्षीय अनु की मदद के लिए सीएम...

कैंसर से जूझ रही 25 वर्षीय अनु की मदद के लिए सीएम धामी ने बढ़ाए हाथ,जारी की 5 लाख रुपए की सहायता राशि…

देहरादून-25 साल की जवान उम्र में ज़िदंगी और मौत से जूझना काफी परेशान करने वाला है। पिथौरागढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय अनु धामी नाम इन दिनों ऋषिकेश एम्स में ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक की माने तो अनु का कैंसर गंभीर स्थिति में हैं और उपचार के लिए उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है।

छह महीने के बच्चे की मां, अनु के ईलाज के लिए काफी खर्चा हुआ, और इस दौरान अटल आयुष्मान कार्ड की योजना की 5 लाख रुपए की सीमा भी खत्म हो गयी। जिसके बाद अनु के पति मदन धामी ने सूबे  के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगायी।

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी अनु धामी के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया। सीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख की सहायता राशि मुहैया करवाई। सीएम ने देहरादून के डीएम डॉ.आर.राजेश कुमार को भी व्यक्तिगत रूप से एम्स जाकर मरीज के हाल जानने और सहायता राशि देने के निर्देश दिए।प्रदेश के मुख्यमंत्री का आम जनता की इस तरह मदद करना निश्चित रूप से काबिल-ए-तारीफ है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Find huge types of skins. They yield safe joy. Watch [url=https://nfj.org.uk/]gay men porn[/url] quick. Select best style smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular