
देहरादून-25 साल की जवान उम्र में ज़िदंगी और मौत से जूझना काफी परेशान करने वाला है। पिथौरागढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय अनु धामी नाम इन दिनों ऋषिकेश एम्स में ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक की माने तो अनु का कैंसर गंभीर स्थिति में हैं और उपचार के लिए उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है।
छह महीने के बच्चे की मां, अनु के ईलाज के लिए काफी खर्चा हुआ, और इस दौरान अटल आयुष्मान कार्ड की योजना की 5 लाख रुपए की सीमा भी खत्म हो गयी। जिसके बाद अनु के पति मदन धामी ने सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगायी।
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी अनु धामी के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया। सीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख की सहायता राशि मुहैया करवाई। सीएम ने देहरादून के डीएम डॉ.आर.राजेश कुमार को भी व्यक्तिगत रूप से एम्स जाकर मरीज के हाल जानने और सहायता राशि देने के निर्देश दिए।प्रदेश के मुख्यमंत्री का आम जनता की इस तरह मदद करना निश्चित रूप से काबिल-ए-तारीफ है।



