देहरादून{शैली श्रीवास्तव}- केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आज चंदा इकट्ठा किया। संगठन ने केरल बाड़ को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, ऐसे में प्रदेश को सक्रिय रूप से केरल की मदद करनी चाहिए। एसएफआई राज्य सचिव देवेंद्र सिंह रावल ने कहा कि बाढ़ के चलते 360 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सवा तीन लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि एसएफआई 22 अगस्त तक लगातार यह अभियान चलाएगा। आज इस अभियान के तहत डीएवी, एमकेपी पीजी और डीएल रोड़ पर चंदा इकट्ठा किया गया। जिसमें में शैलेंद्र परमार, हिमांशु चैहान, राजेश चैहान, मोहित, मयंक, शुभम, प्रियंका, सुमन,मनोज, सोनल, साहिन, अलका, निशा समेत अन्य लोग शामिल हुए।