Homeराज्यउत्तराखण्ड"केदारनाथ में फिर मिले नर कंकाल"

“केदारनाथ में फिर मिले नर कंकाल”

भले ही केदारनाथ में आई आपदा को चार साल बिट चुके हो लेकिन नर कंकालों के मिलने से आपदा का ख़ौफ़नाक मंज़र सामने आ ही जाता है। एक बार फिर केदारनाथ में नर कंकाल मिले हैं। यह कंकाल सफ़ाई के दौरान मिले हैं। पुलिस इनका डीएनए सैंपल लेने के बाद दाह संस्कार करेगी। केदारनाथ आपदा के बाद अभी तक 650 से अधिक शव मिल चुके हैं। जबकि हज़ारों की संख्या में अभी लापता हैं।
केदारनाथ आपदा को हुए हालांकि चार साल का वक्त गुजरने को है। लेकिन इसके जख्म अभी भरे नहीं है। अभी हाल ही में एसडीआरएफ को सर्च ऑपरेशन के दौरान केदारघाटी से सात नर कंकाल मिले थे।  कालीमठ से जाल-चौमासी-खाम-रामाबाड़ा, चोराबाडी ताल से बेस कैंप और संपूर्ण केदारपुरी, केदारनाथ से सोनप्रयाग तक मुख्य मार्ग पर स्थित नए और पुराने स्थल, त्रियुगीनारायण-केदारनाथ और केदारनाथ से वासुकीताल तक नर कंकालों की खोज की गई थी। केदारनाथ में बाहरी क्षेत्र में तो नर कंकालों की खोज की गई है, लेकिन केदारपुरी में दबे कंकालों के लिए सरकार कोई फ़ैसला नहीं ले पाई है। लोगों का मानना है कि केदारपुरी में आज भी सैकड़ों की संख्या में नर कंकाल ज़मीन के अंदर दफ़न हैं।
एक बार फ़िर केदारपुरी में नर कंकाल मिले हैं। नालियों की सफ़ाई के दौरान स्थानीय लोगों को यह कंकाल मिले। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। स्थानीय निवासीयो का कहना है कि सरकार को एक बार पूरी केदारपुरी की सफ़ाई करनी चाहिए। अभी भी कई कंकाल मलबे में दबे हैं, जो समय-समय पर सफ़ाई के दौरान दिखाई दे रहे हैं। इससे यंहा रह रहे लोगों में भय का माहौल बन रहा है
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular