Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड केदारनाथ में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र रावत, जल्द...

केदारनाथ में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र रावत, जल्द सभी कार्य को पूरा करने के निर्देश !

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को मुख्य सचिव उत्पपल कुमार के साथ केदारनाथ पहुंचे। सीएम ने बर्फ से ढके केदारनाथ मंदिर परिसर में पुनर्निर्माण कार्यों का जाजया लिया और जल्द सभी कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।ताकि आगामी यात्राकाल में श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधाएं दी सके। हालांकि निरीक्षण के दौरान चारों तरफ बर्फ जरूरी थी, लेकिन मौसम साफ रहा। चटक धूप खिली रही।

शनिवार सुबह 10 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भरारीसैंण से केदारनाथ पहुंचे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार, रुद्रप्रयाग डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी पीएन मीणा और निम के देवेंद्र बिष्ट और अन्य लोगों के साथ केदारनाथ सम्पूर्ण क्षेत्र का पैदल दौरा किया।। सीएम ने कहा कि केदारनाथ में जो भी कार्य हों उसमें पहाड़ी शैली का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्य पहाड़ी शैली को ध्यान में रखते हुए किए जाएं। मंदिर से सर्किल प्वाइट तक बन रहे पैदल मार्ग पर पौराणिक शैली के पत्थर का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक घोड़े-खच्चर व पैदल यात्रियों के लिए अलग-अलग दो रास्ते बनाए जाएंगे। केदारनाथ मंदिर परिसर को 16 फीट बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2