देहरादून : बद्रीनाथ धाम में शीतकाल की पहली बर्फबारी हुई, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमनोत्री में शनिवार तड़के से बर्फबारी शुरू हो गई है। बारिश व बर्फबारी से आम जीवन अस्त व्यस्त और तापमान में भारी गिरावट आई है। आपको बतादे कि कल बद्रीनाथ के कपाट बन्द होंगे और छः माह तक भगवान बद्रीविशाल के कपाट बन्द रहंगे।
वंही राजधानी देहरादून में भी सुबह हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमनोत्री में जहां बर्फबारी हुई वहीं जोशीमठ में मौसम खराब बना हुआ है। यमुना के मायके खरशाली गांव में बारिश के चलते यमुना घाटी में ठंड भी बढ़ गई। सुबह सुबह गिरी बर्फ से पहाड़ों में ठंड भी बढ़ गई है, लेकिन बर्फ से ढ़का खूबसूरत नजारा लोगों को आनंद भी दे रहा है।
अगर आपको हमारी खबर पसंद आए तो लाइक और शेयर जरूर करें……..
