Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री एवं...

केदारनाथ पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद।

केदारनाथ – विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने परिवार के सदस्यों सहित श्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन किये।

आपको बता दे कि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आज प्रात:पहले केदारनाथ धाम दर्शनों को पहुंचे यहाँ उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की,मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया। उसके बाद रक्षा राज्य मंत्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंचे.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक भी अपनी पुत्री आरुषि निशंक के साथ श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के बाद दोपहर बाद श्री केदारनाथ धाम पहुंचे.मंदिर में दर्शन पूजा-अर्चना के पश्चात कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया

आपको बताते चले कि 2 दिन बाद यानि 15 नवंबर को श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होने जा रहे हैँ.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular