Friday, March 27, 2026
Homeराज्यदिल्लीकेजरीवाल की पीएम मोदी को सलाह

केजरीवाल की पीएम मोदी को सलाह

kejri_modistory_647_042916083656प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने मोदी जी को सलाह देते हुए कहा है कि वो 15 अगस्त को अपने भाषण में  दलितों पर हमले, गोरक्षकों, कश्मीर, इकलाख  जैसे मुद्दों पर जरूर बोलें।
दरअसल 31 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्ट्वकिंग साइट ट्विटर पर अपने डाले एक ट्विट में कहा कि 15 अगस्त की उनकी स्पीच 125 करोड़ भारतीयों की नुमाइंदगी करती हुई होनी चाहिए।

इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने विचार भेजने की अपील की है। इसी मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट कर पीएम को सलाह दी कि उन्हें इन मुद्दों पर जरूर बोलना चाहिए।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्लीज दलितों पर हमले, गोरक्षकों, कश्मीर, इकलाख, किसान आत्महत्या, दाल की कीमतों पर बोलें। लोग आपको इन मुद्दों पर सुनने के लिए बेचैन हैं।’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular