Homeराज्यदिल्लीकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- प्रधानमंत्री मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' कहे...

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- प्रधानमंत्री मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहे जाने पर जिसे गर्व नहीं, वह भारतीय नहीं….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस पर गर्व नहीं होता है, तो हो सकता है कि वह खुद को भारतीय नहीं मानता हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भी प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। अगर किसी व्यक्ति को इस पर गर्व महसूस नहीं होता है, तो शायद वह खुद को भारतीय नहीं मानता है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक स्पष्ट और निष्पक्ष दृष्टिकोण सामने आता है, तो मुझे लगता है कि सभी भारतीय नागरिकों को इस पर गर्व महसूस करना चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हो। पीएम मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस की आपत्ति के बाद आई है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अगर मैं पहले के भारत को याद करूं तो वहां पर लोग अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सभी को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने सभी को एक पिता की तरह साथ लाने का काम किया है, शायद वो ‘फादर ऑफ इंडिया’ हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular