Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में हो सकता है इजाफा।

देहरादून – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार अगले फिटमेंट फैक्टर पर फैसला ले सकती है। इससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसे सरकार को शेयर किया जाएगा।

ड्राफ्ट जमा करने के बाद जुलाई के अंत तक इस मुद्दे को लेकर बैठक हो सकती है। यूनियन ने ये नया अपडेट दिया है। अगर इस बात पर सहमती बनती है तो 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के तहत इजाफा हो सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2022 से नया महंगाई भत्ता लागू हो सकता है। दरअसल, AICPI आंकड़े के अनुसार 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते में 4 से 5% की बढ़ोतरी हो सकती है यानी 38 से 39 फीसदी डीए हो सकता है। अब तक अप्रैल तक के AICPI इंडेक्स के नंबर्स आ चुके हैं। लेकिन, मई और जून के नंबर्स के बाद सरकार इसका ऐलान कर सकती है। इस बीच अगर फिटमेंट फैक्टर पर सहमती बनती है तो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर से तय होती है। अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा होगा। आपको बता दें कि इसी फ़ॉर्मूले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई। इस समय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना की दर से है। इसी आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपये है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular