
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता दरबार लगाया कृषि मंत्री के दरबार में आज 200 से अधिक फरियादी अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे. फरियादियों की फरियाद सुनते हुए कई बार कृषि मंत्री ने उनकी समस्या से संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन किया और फोन करके उनसे कहा कि इस तरह के मामलों को आप अपने स्तर से कर दिया करो. खामखा लोग ऐसी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में आना पड़ता हैं. कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता दरबार के बाद मिडिया से बात करते हुए माना कि अधिकारी और कर्मचारी अगर अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निभाएं तो जनता दरबार में इस तरह की समस्या नहीं आएगी और आज अच्छी बात यह रही की हर बार की तरह इस बार जनता दरबार में आर्थिक सहायता के मामले 10% ही देखने को मिला जो कि हर बार 60% हुआ करता था.