Homeराज्यउत्तराखण्डआप अगर बनना चाहती है सोलो ट्रैवलर, तो जाने कौन सी जगह...

आप अगर बनना चाहती है सोलो ट्रैवलर, तो जाने कौन सी जगह आपके लिए है एक दम PERFECT!

ट्रैवेलिंग हमारी बॉडी के साथ ही ब्रेन को भी फ्रेश रखता है. इससे नए-नए आइडियाज़ आते हैं. शरीर हेल्दी बना रहता है. ट्रैवल का सबसे बड़ा फायदा ये कि आपकी पर्सनल और प्रोफेशल दोनों लाइफ में खुशी बनी रहती है.
लेकिन हर बार ट्रैवल का प्लैन करना इतना आसान नहीं होता, क्यूंकि जिनके साथ हम ट्रेवल करने का सोचतें हैं वो फ्री हो जरुरी नहीं. कभी कोई दोस्त बिज़ी होता है तो कभी कोई दोस्त फ्री. ऐसी सिचुएशन में लड़के तो अकेले ट्रिप पर निकल लेते हैं, लेकिन लड़कियों के सोलो ट्रिप पर जाने से हिचकती है, आखिर सेफ्टी का सवाल जो उठ जाता है. लड़कियों को अपने आप को फ्रेश फीलिंग देने के लिए एक ट्रिप जरुर करनी चाहिए, तो चलिए बताते है कहा जा सकती हैं आप अकेले ट्रिप पर :

1. कसौल

हिमाचल प्रदेश में है कसौल, जो वुमन ट्रैवलर के लिए परफेक्ट और सेफ जगह है. यहां मौजूद पारवती नदी, मनिकरण गुरुद्वारा, खीर गंगा तक पैदल जाना और यहां की लोकल मार्केट्स आपके लिए बेस्ट हैं. अगर खाने की शौकीन हैं तो यहां इज़राइल फूड में कई वेराइटी मिल जाएंगी, वो भी कम दामों में. यह जगह ऐसी है जहां सब कुछ आपके बजट में होगा. अगर आप इस जगह को और एक्सप्लोर करना चाहे तो कसौल से कुछ ही दूरी पर मौजूद जगह मलाना में भी जा सकती हैं.

2. पुडुचेरी

पुडुचेरी में आपको मिलेगा पेराडाइज बीच, ऑरोविल्ले बीच, अरविदों आश्रम, पार्क स्मारक, अरिकमेडु, आनंद रंगा पिल्लई महल, विल्लन्नूर और कई सारे फूड पॉइंट्स. ब्रिटिश काल में बने घरों और इंफ्राटक्चर भी यहां आपको बहुत पसंद आएंगे. ये जगह भी विदेशी महिलाएं को अकेले ट्रिप पर खींच लाती हैं. यहां आपको रात में कई तरह के पब्स भी मिल जाएंगे. बीयर पीने की शौकीन हो तो यहां सस्ती और अच्छी बीयर भी मिल जाएगी. शूट के हिसाब से पुडुचेरी बेस्ट है.

3. मुन्नार, केरल

ये जगह वैसे तो कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है, लेकिन यहां सोलो ट्रिप भी शानदार हो सकता है. यहां की हरी वादियों के अलावा आप ट्रैकिंग, हाइकिंग और साइकलिंग भी कर सकती हैं. कहते हैं बाकी सभी राज्यों के मुकाबले केरल महिलाओं के लिए ज़्यादा सुरक्षित है. यहां पर फीमेल ट्रैवलर का स्वागत बहुत अच्छे तरीके से किया जाता है. आप यहां पर चाय का बगान भी देख सकती हैं.

4. दार्जिलिंग

हरियाली से भरपूर पश्चिम बंगाल की सबसे खूबसूरत जगह फीमेल ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है. यहां का टाइगर हील्स, हिमालया पार्क (जो लाल पांडा के लिए बहुत फेमस है), चाय के बगान, मीरिक लेक, हिमालयन रेलवे की सवारी और ढेर सारा खाना. यहां की हर चीज़ को एंजॉय करने के लिए बेस्ट होगा कि आप किसी लोकल गाइड को हायर कर लें. और अगर आप कोलकाता से दार्जिलिंग का प्लान बना रही हैं तो आपको यहां लगभग सात हज़ार का खर्च आ सकता है.

5. कुर्ग

कुर्ग में आपको काफी कुछ हरा भरा मिल सकेगा . यहां आपको कॉफी के अलावा काली मिर्च, इलायची, केले, चावल और अदरक के बहुत खेत दिख जाएंगे. आप इन सभी चीज़ों को खरीद कर घर पे ही शुद्ध कॉफी, इलायची का स्वाद ले सकती हैं. इसी के साथ यहां का इरप्पु झरना और हरंगी बांध भी फेमस हैं. अगर आप नॉन-वेज खाने की शौकीन हैं तो यहां आपको कई तरह के लज़ीज़ चिकन-मटन मिल जाएंगे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular