Homeराज्यउत्तराखण्डकुम्भ मेले से पूर्व हरिद्वार कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन...

कुम्भ मेले से पूर्व हरिद्वार कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन कर्मचारियों को लगाई कोरोना की वैक्सीन….

 

हरिद्वार : कुम्भ मेले से पूर्व हरिद्वार कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत ने भी ऋषिकुल महाविद्यालय परिसर में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाई। इस दौरान दीपक रावत ने वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया। दीपक रावत ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन सेफ है। कुम्भ मेले में तैनात सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। अधिकतर कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली है, उनका प्रयास है कि जो लोग वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए है उन्हें भी जल्द ही वैक्सीन लग जाये ताकि कुम्भ मेला शुरू होने से पहले वैक्सीनेशन का काम पूरा पूरा हो जाये। इसके साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि जो भी कर्मचारी वैक्सीन से वंचित है वो भी वैक्सीन जरूर लगवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular