Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कुमाऊं के लिए मुख्यमंत्री ने की एक के बाद एक घोषणाएं

कुमाऊं के लिए मुख्यमंत्री ने की एक के बाद एक घोषणाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के कुमाऊं मंडल के लिए एक के बाद एक ताबड़तोड़ घोषणाएं की जिससे जमता को बहुत फायदा होगा। जैसा कि चुनाव से पहले कहा गया था कि उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया है और अब हम इसे सवारेंगे, प्रदेश में विकास को लेकर सजग दिख रहे मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले में यह घोषणाएं की ।

जनपद नैनीताल के यातायात को सुगम बनाने हेतु हल्द्वानी में 400(चार सौ) करोड की लागत से रिंग रोड का निर्माण, नैनीताल शहर में 50(पचास) करोड की लागत से 800 वाहनों की क्षमता वाला सुविधायुक्त बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण की घोषणा की।

साथ ही मैग्ना पशुआहार न्यूट्रीशन पर पशुपालको को 50 रूपये सब्सिडी( पांच किलो के बैग पर) दिये जाने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि

उत्तराखंड के कुमायूं में प्रकृति का अनुपम सौन्दर्य सहित अनेकों पर्यटन स्थल हैं, हल्द्वानी कुमायूं का प्रवेश द्वार है।

कुमायूं की जनता व पर्यटकों को हल्द्वानी से होकर गुजरना होता है, इसलिए यातायात को सुगम बनाने हेतु हल्द्वानी में 400(चार सौ) करोड की लागत से रिंग रोड का निर्माण और  नैनीताल शहर में 50(पचास) करोड की लागत से 800 वाहनों की क्षमता वाला सुविधायुक्त बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2