रुड़की में उत्तराखंड के सीएम पुष्पेंद्र सिंह धामी ने भाजपा किसान मोर्चा के समापन कार्यक्रम में पहुंचें जहां पर उन्होने भाजपा के कार्यकर्ताओ व किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसान को आत्मनिर्भर बनना होगा। सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के योजना चलाई हुई है। भाजपा ने हमेशा किसानो के लिए काम किया है। भविष्य में 50 हजार पोली हाऊस बनाने का निश्चय भी किया गया है। वही उन्होंने लैंड जेहाद पर बोलते हुए कहा कि जो भी अतिक्रमण व अवैध कब्जे मजारों के नाम पर व अन्य नाम पर किए गए हैं वे सभी हटा ले वरना प्रशासन के द्वारा हटाए जाएंगे।