Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसानों की पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, कोतवाली में पशु बांधने की...

किसानों की पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, कोतवाली में पशु बांधने की दी चेतावनी।

हरिद्वार/रुड़की –  रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में अपने साथियों के साथ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हो गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि पीड़ित महिला का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोतवाली में सैंकड़ों मवेशी बांध दिए जाएंगे।

उन्होंने पुलिस पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत करने और महिला का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी एक महिला ने फाइनेंस पर कुछ साल पहले एक जेसीबी मशीन खरीदी थी। बताया गया है कि महिला करीब 40 किस्त जमा कर चुकी थी जबकि करीब आठ किस्त अभी बाकी बची थी।

आरोप है कि क़िस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महिला की जेसीबी उठाकर ले गए। करीब 3 माह पहले महिला ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर अपनी जेसीबी मशीन खड़ी देखी तो गांव से कुछ ग्रामीणों को बुला लिया महिला जेसीबी अपने साथ ले गई। रविवार को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने फोन करके महिला को जेसीबी मशीन कोतवाली लाने के लिए कहा।

महिला ने इनकार किया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी को दी। जिसके बाद वह किसानों को लेकर कोतवाली पहुंचे।

विकास सैनी ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किसी को गुपचुप तरीके से जेसीबी को बेच दिया। उन्होंने पुलिस पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। वहीं किसान नेता विकास सैनी ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि महिला का उत्पीड़न जारी रहा तो वह कोतवाली में मवेशी बांध देगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

वहीं सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि महिला की जेसीबी कि किसत जमा नहीं करने पर बैंक ने उसकी ऑनलाइन नीलामी कराई थी। और यह जेसीबी मशीन गाजियाबाद निवासी फजलुर्रहमान ने खरीदी थी। फजलुर्रहमान ने जेसीबी एआरटीओ कार्यालय में भिजवाई थी।

इस मामले में फजलुर्रहमान की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने इसी वजह से महिला को जेसीबी लेकर आने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular