Homeराज्यउत्तराखण्डकावड़ यात्रा को लेकर संत समाज में हर्ष, पुलिस प्रशासन ने कसी...

कावड़ यात्रा को लेकर संत समाज में हर्ष, पुलिस प्रशासन ने कसी कमर।

हरिद्वार/रुड़की – कोरोना काल के चलते 2 वर्ष के बाद इस वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर संत समाज में हर्ष का माहौल है। तो वहीं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है।

इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ देश की और समाज की एकजुटता का प्रतीक है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना का पर्व है। 2 वर्षीय कांवड़ नहीं हो पा रही थी तो बड़ी उदासी थी।

2 वर्ष के बाद फिर से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है तो बड़ा सुखद वातावरण और बड़ा उत्साह का वातावरण है। वही कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है।

इसी क्रम में सी०ओ रुड़की विवेक कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति कावड़ यात्रा के लिए जैसे रुड़की का पड़ाव है वह बहुत ही महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील रहता था।

इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन के द्वारा दोनों ही तरफ से कांवड़ पटरी और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाएं हमने चाक-चौबंद कर ली है। और इसी क्रम में वॉच टावर बैरियर सभी चिन्हित कर लिए गए हैं। एस०पी०ओ नियुक्त कर दिए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स आवंटित हो चुकी है और उनका आगमन भी हो चुका है। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments