Homeराज्यउत्तराखण्डकावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर , बॉर्डर पर...

कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर , बॉर्डर पर होगी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती….

हरिद्वार : उत्तराखंड सरकार ने कोरोना को देखते हुए कांवड़ मेले पर रोक लगा दी है ताकि कोरोना जैसी महामारी को फैलने से रोका जा सके। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है । प्रशाशन के लिए यह भी चुनौती बनी हुई है कि किस प्रकार कावड़ियों को उत्तराखंड आने से रोका जाए इसी को देखते हुए कोतवाली मंगलौर में एसपीओ के साथ पुलिस प्रशासन ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में बॉर्डर पर यदि कावड़िये आएंगे तो उन्हें कैसे रोका जाए विचार विचार विमर्श किया गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बॉर्डर पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी ।साथ ही एसपीओ भी तैनात किए जाएंगे ।यदि कोई कावड़िया उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें क्वॉरेंटाइन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular