Homeराज्यउत्तराखण्डकार खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

देहरादून। दुर्घटनाओं का दौर नहीं थम रहा है। कारण कोई भी हो, लेकिन हर दूसरे दिन एक बड़ा हादसा हो ही रहा है। ऐसा ही एक हादसा ज्वालादेवी मंदिर के समीप घटा, जहां एक ही परिवार के तीन लोग कालकवलित हो गए। घटना में वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। श्रीनगर कोटद्वार मार्ग पर ज्वालपा देवी के पास अनियंत्रित होकर मारूति बैलुनो के गहरी खाई मे गिरने से एक ही परिवार के तीन की लोगो की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक श्रीनगर डागं निवासी है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकार सूत्रों के अनुसार श्रीनगर निवासी मेहताब सिंह परिवार के साथ कार से अपने गांव एकेश्वर ब्लॉक के छामा गांव जा रहे थे। इस बीच दिलिंदा बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। परन्तु तबतक सभी यात्रियों की मौत हो चुकी थी। कार में तीन ही लोग सवार थे। खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular