
Dehradun: हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार का दिन शिवजी का दिन माना गया है। इस दिन किए जाने वाले उपायों का प्रभाव अलग-अलग तरह से आपके जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष की मानें तो सोमवार के दिन शिवजी को साफ जल में सफेद तिल मिलाकर बिल्वपत्र के साथ अर्पित करें। और अपनी व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से कार्य क्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होने लगेगी।

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र या ऊं नम: शिवाय या ऊं चंद्र प्रभु नमो नम: मंत्र का जप 108 बार करें। ऐसा पांच या 11 सोमवार करने से रोजगार में वृद्धि होनी शुरू हो जाती है।
