देहरादून – फिल्म थैंक गॉड इस साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो आज कायस्थ महासभा संगठन ने राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के सामने सांकेतिक धरना दिया।
कायस्थ महासभा का कहना है कि इस मूवी में हिंदू देवी देवताओं व भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। आरोप लगाया कि निर्देशक इंद्र कुमार द्वारा बनाई गई इस फिल्म में भगवान चित्रगुप्त पर अभद्र टिप्पणी/फिल्म के प्रोमो भगवान चित्रगुप्त का चित्रण आपत्तिजनक दिखाया गया है। कायस्थ महासभा संगठन का कहना है कि हम इस फिल्म को देहरादून में रिलीज नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ जाए।