Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकानून व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, मुख्यमंत्री ने किया प्रबंध

कानून व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, मुख्यमंत्री ने किया प्रबंध

प्रदेश में पुलिस की अभी केवल दो ही रेंज स्तर के कार्यालय हैं। इनमें से कार्यालय देहरादून और दूसरा नैनीताल में है।  लेकिन अब धार्मिक महत्व और कानून व्यवस्था की दृष्टि से हरिद्वार में नई पुलिस रेंज बनाने की शुरू की जा चुकी है।  हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई गृह विभाग की बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जल्द ही तीसरी पुलिस रेंज खोलने के मसले पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के बाद अब पुलिस मुख्यालय जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। जनवरी 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने  कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और फरियादों के निस्तारण के मद्देनजर पहले पौड़ी व अल्मोड़ा में पुलिस रेंज बनाने पर काफी होमवर्क हुआ था। लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह मामला आगे नहीं बढ़ पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular