Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 5 की मौत, कई घायल..

कानपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 5 की मौत, कई घायल..

kanpur-building-collapse_650x400_81486004512
कानपुर के जाजमऊ इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढ़हने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह इसके मलबे से एक 3 साल की सही सलामत बच्ची को बाहर निकाला गया, जबकि अब भी मलबे में 30 से ज्यादा लोग दबे होने की आशंका जतायी जा रही है।

कानपुर पुलिस के डीआईजी राजेश मोदक ने बताया कि केडीए कालोनी में एक छह मंजिला निर्माणाधीन भवन का निर्माण हो रहा था. यह भवन ढहकर गिर गया. इसमें काम कर रहे मजदूर इमारत में दब गये।

अभी तक सात मजदूरों के शव बाहर निकाले गये हैं तथा करीब एक दर्जन घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा जा चुका है. मृतक और घायल मजदूरों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। डीआईजी के मुताबिक पूरी तरह से मलबा हटाने के बाद ही सही मृतकों और घायलों की संख्या पता चल सकती है. मौके पर अफरातफरी का आलम है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular