Homeअध्यात्मकांवड़ यात्रा में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को बग्गियों में लेकर पहुंची हरिद्वार।

कांवड़ यात्रा में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को बग्गियों में लेकर पहुंची हरिद्वार।

हरिद्वार – दो वर्ष बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों पूरी नगरी शिवमय हो गई है, हर तरफ बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं, दूरदराज से आने वाले कांवड़िए और श्रद्धालु आस्था के रंग में रंगे अपनी अपनी मन्नतों को लेकर भोले की नगरी पहुंच रहे हैं।

ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां छोटे-छोटे बच्चों को बग्गियों में साथ लेकर महिलाएं दिल्ली से हरिद्वार पहुंची।

महिलाओं ने बताया कि भोले के प्रति आस्था और मांगी मन्नत पूरी करने के लिए वो धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ भरने आई हैं। कांवड़ के दौरान प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा और व्यवस्थाओं से प्रदान भी दिखे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments