रुड़की- उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारी किस कदर बेलगाम है इस बात का बड़ा सबूत इस वीडियो में है जो आपको दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक दबंग महिला अधिकारी एक महिला विधायक को किस तरीके से अपने दफ्तर में फरियादियों और उनके समर्थकों के सामने डांटते हुए दिखाई दे रही हैं। यही नहीं तहसीलदार के द्वारा विधायक को यह कहकर धमकाया जा रहा है कि आप खनन माफियाओं को साथ लेकर आए हैं और उनकी पैरवी कर रहे हैं।
मामला भगवानपुर विधानसभा का है जहां पर कुछ लोगों के साथ में कांग्रेस विधायक ममता राकेश भगवानपुर तहसीलदार सुशीला कोठियाल के दफ्तर जा पहुंची। बस इसके बाद क्या था तहसीलदार का पारा गरम हो गया और उन्होंने फरियादियो और समर्थकों के सामने विधायक ममता राकेश की क्लास लगा डाली। विधायक ममता राकेश अपने पक्ष में कुछ बोला भी लेकिन दबंग लेडी ने विधायक जी को सबके सामने डांट लगा डाली। विधायक का क्या प्रोटोकॉल है यह महिला तहसीलदार शायद भूल गई थी। ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


