Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयन्ती पर कोंग्रेसियो...

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयन्ती पर कोंग्रेसियो ने दी श्रद्धांजलि!

देहरादूनः- आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं समस्त कोंग्रेसियो ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह जी ने कहा कि मौलाना सहाब प्रख्यात विद्ववान थे और महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे। उन्होंने धर्म के एक संकीर्ण दृष्टिकोेण से मुक्ति पाने के लिए अपना उपनाम ’’आजाद’’ रख लिया और वे स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने। राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने पहले अरबी और फारसी सीखी और उसके बाद दर्शन शास्त्र, रेखा गणित और बीजगणित की पढ़ाई की। अंग्रेजी भाषा दुनिया का इतिहास और राजनीति शास़्त्र में भी उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने कहा कि मौलाना जी ने अपने जीवन काल में कई लेख लिखे और पवित्र कुरान की पुनः व्याख्या की और लोगों में देश भक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए ’’अल हिलाल’’ नामक एक साप्ताहिक उर्दू पत्रिका प्रारम्भ की और उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के मंत्रिमण्डल में शिक्षा मंत्री के रूप में काम किया।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नव जवानों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना सहाब के आदर्शो को अपनाकर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का काम करना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular