Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने 110 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली भारत जोड़ो तिरंगा...

कांग्रेस ने 110 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा।

उधम सिंह नगर/जसपुर –  पूरे देश भर में कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने 110 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जो शहर के मुख्य बाजार से होते हुए सुभाष चौक पहुँची ओर फिर हीरा गार्डन पर पहुँचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से हिन्दू मुशलिम सिख ईसाई हम सब ही भाई भाई  की एकता की बात लोगो तक पहुचाई जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का साम्प्रदायिक माहौल खराब कर रही है। कांग्रेस चाहती है देश की एकता बनी रहे और देश सुरक्षित रहे।

वहीं उन्होंने कहा इस यात्रा के माध्यम से सोनिया गांधी ने भी संदेश दिया है की देश आर्थिक रूप से ओर आंतरिक रूप से परेशान है महंगाई और बेरोजगारी चर्म पर है आटे पर भी जी एस टी लगानी पड़ रही है इसलिए देश खतरे में है इसलिए जनता को जागरूक किया जा रहा है।

जिन लोगों ने कभी संघ के कार्यालय में झंडा नही फहराया वो आज घर घर झंडा फहराने की बात कर रहे है। इसमें कोई बहुत बड़ी साजिश नजर आ रही है इसलिए जनता को जागरूक किया जा रहा है और भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियो को इकट्ठा किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular