देहरादून{शैली}- पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमतों कों लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने एश्ले हाल चैक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती महंगाई लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान को छू रही है। जिस कारण हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। आम आदमी की इस सरकार को कोई परवाह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे ही जनता के मुद्दों पर इस सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, पृथ्वी राज चैहान, एसपी सिंह, गरिमा दसौनी, महेश जोशी, लखपत बुटोला, दीप वोरा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।
