Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस को एक बार फिर लगा बडा झटका, कांग्रेस के जाने माने...

कांग्रेस को एक बार फिर लगा बडा झटका, कांग्रेस के जाने माने नेता रहे महेंद्र राणा ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

पौड़ी – जनपद पौड़ी से कांग्रेस को एक बार फिर बडा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के जाने माने नेता रहे महेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

महेंद्र राणा वर्तमान में द्वारीखाल ब्लाक के ब्लाक प्रमुख होने के साथ ही उत्तराखंड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष भी हैं। महेंद्र राणा ने बताया कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है यहां भाई भतीजावाद से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती रही है। कांग्रेस के आपसी कलह और कांग्रेस में लगातार चल रही गुटबाजी के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष करण माहरा को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया है।

महेंद्र राणा ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से लगातार कांग्रेस पार्टी को एक सक्रिय सदस्य के तौर पर अपनी सेवा देते रहे है लेकिन अब पार्टी के गुटबाजी हावी है कांग्रेस पार्टी में प्रीतम सिंह की उपेक्षा होना भी उन्होंने अपने इस्तीफे का एक कारण बताया है। वही महेंद्र राणा की पार्टी को छोड़ने के निर्णय को जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने दुखद बताएं।

उन्होंने कहा कि आज पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी उस समय उन्होंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया जो कि सही नहीं है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular