Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने...

कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन।

हरिद्वार – शिवालिक नगर चिन्मय डिग्री कॉलेज के चौक पर 25 जून 1975 को लगाये के आपातकाल के विरोध में काला रिबन पहनकर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस की तत्कालीन नेता इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन देश में इमरजेंसी लगाई थी, वह लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है रातों-रात सरकार और कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करने वाले जनसंघ के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और उनकी आवाज को दबाने का काम कांग्रेस द्वारा किया गया था।

यह इंदिरा गांधी का तानाशाही को दर्शाता है कोई भी व्यक्ति अपनी किसी समस्या को लेकर न्यायालय में नहीं जा सकता था प्रेस के अधिकार सीज कर दिए गए थे इंदिरा गांधी ने तत्कालीन संविधान में ऐसे संशोधन किए की प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कर सकता था। आपातकाल और प्रतिबंध के विरुद्ध हुए सत्याग्रह में एक लाख से भी अधिक स्वयंसेवकों ने गिरफ्तारी दी थी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कांग्रेस और उनके नेताओं के चरित्र और उनकी सत्यता का पता लगना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन मेंवरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, शुभम, सुमित पांडे, आदित्य मल्होत्रा, सौरभ सक्सेना, सोनू सैनी, आशीष रस्तोगी, राकेश राणा, शुभम विमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular