Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा...आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता.....

कांग्रेस की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा…आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता…..

कांग्रेस की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हुआ जोरदार हंगामा…कार्यकर्ता आपस में भिड़े

उत्तराखंड के पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और जूते-चप्पल भी चले। हंगामे की शुरुआत एक कार्यकर्ता की ओर से महिला कार्यकर्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से हुई,इस पर महिला कार्यकर्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया। इसी बीच कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए।  शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

बताया जा रहा है कि बैठक में एक कार्यकर्ता ने महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे महिला कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। लेकिन इसी बीच अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता के साथ हाथापाई शुरू हो गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular