शैली देहरादून- प्रदेश में भारी बारिश व अतिक्रमण मुक्त अभियान से लोगों कों रही परेशानियों कों लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के के पाॅल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि 10 जुलाई से भारी बारिश के चलते प्रदेश का बुरा है कही लोग मर रहे है तों कही घरों में पानी धुसने से लोगों का काफी नुकसान हो रहा है हालहि में चमोली, थराली में बादल फटने से 10 दुकाने, 5 मकान व 4 वाहन बहने से लोगों का काफी नुकसान हो गया है भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में हाहाकर मचा हुआ है इसके बाबजूद आपदा प्रबंधन मौके पर नहीं पहुंच रहा। कांग्रेस ने आपदा प्रबंधन कों पूरी तहर निष्क्रिय बताते हुए कहा कि प्रबंधन विभाग के अधिकारी घंटों पहले सूचना मिलने की बाद भी मौकें पर नहीं पहुंच रहे। वहीं मौसम विभाग की और से चेतावनी के बाद भी आपदा सुरक्षा के कोई प्रंबध नही किये गये। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण अभियान बिना नोटिस बिना समय दिए चलाया जा रहा है जिसे आम लोगों कों काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है और इन सब के बावजूद भी सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही।