Homeहेल्थकहीं आपको बीमार न कर डाले आपका मेकअप

कहीं आपको बीमार न कर डाले आपका मेकअप

868ae50f-c58f-4869-8b3f-e5ab8162215d

 

अगर आप भी हैं मेकअप करने की शौक़ीन तो ये खबर आप ही के लिए है। यकीन मानिए आपका मेकअप आपके शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है। एक अध्ययन से पता चला है कि महिलाएं और ख़ास कर यंग गर्ल का शादी से पहले अधिक मेकअप करना शरीर में खतरनाक रसायनों की वजह बन रहा है,  और उनके शरीर में आवश्यक हार्मोन का उत्पादन भी प्रभावित होता है जिससे उम्र के अगले पड़ाव में कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

कीलीतुरना बर्कले विश्वविद्यालय की एक महिला वैज्ञानिक के अनुसार महिलाएं ही मेकअप और अन्य वस्तुओं का सबसे अधिक इस्तेमाल करती हैं | ख़ास कर यंग गर्ल्स मेकअप सामग्री का अधिक इस्तेमाल करती हैं जिस से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि वह यौवन के उन दिनों से ही मेकअप करने लगती हैं जिन दिनों में उन के शरीर में प्रजनन प्रणाली बन रहा होता है जो आगे चलकर कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

अध्ययन के अनुसार अगर केवल तीन दिन के लिए ही मेकअप से दूर रहा जाए तो इससे खतरनाक रसायनों की संख्या कम की जा सकती है क्योंकि खुशबु, शैम्पू, साबुन, स्प्रे और सन स्क्रीन खतरनाक स्वास्थ्य रसायन से भरे हुए होते हैं।

अध्ययन के अनुसार जानवरों पर इन रसायनों का परीक्षण से खुलासा हुआ है कि यह एन्डोक्राइन प्रणाली को प्रभावित करते हैं जो उनके मूत्र में भी पता चला है, अब अगर महिलाएं केवल 2 दिन तक मेकअप नहीं करतीं तो उनके शरीर में परफ्यूम की एक सामान्य रसायन डाई इथाईल फथीलेट 27 प्रतिशत, साबुनों का एक रसायन ट्राईक्लोसेन  और सन स्क्रीन का एक रसायन बीन्जोनिनून 3 मात्रा 36 प्रतिशत तक कम होता है।

वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि महिलाएं ऐसे मेकअप का चयन करें जिन में कम से कम रसायन हों क्योंकि वैज्ञानिकों का दूसरा सुझाव यह भी है कि महिलाएं मेकअप का उपयोग रोजाना नहीं वरन कुछ कुछ दिनों के अंतराल पर करती रहें ताकि रसायन शरीर में जमा न होने पाएं, ख़ास कर यंग गर्ल्स इससे बचें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular