देहरादून- प्रभारी जिलाधिकारी जी. एस. रावत ने मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 25 अगस्त को भारी वर्षा की भविष्यवाणी और चेतावनी को देखते हुए देहरादून में स्थित कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी शासकीय और गैर शासकीय विद्यालयों तथा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों का 25 अगस्त को बंद रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी ICDS को उक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैंl



