देहरादून। देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत टिहरी झील पर बने डोबरा चांठी पुल का रविवार को लोकार्पण करेंगे। 440 मीटर लंबा डोबरा चांठी पुल भारत का सबसे लम्बा मोटरेवल सिंगल लेन झूला पुल है। आईआईटी समेत कई अन्य संस्थाओं के असफल हो जाने के बाद कोरियन कंपनी से इसकी डिजायनिंग कराई गई। पुल निर्माण पर 275 करोड़ खर्च हो चुके हैं। पुल पर आवाजाही शुरू हो जाने से प्रतापनगर और उत्तरकाशी जिले के एक हिस्से के लोगों को फायदा होगा और टिहरी जिला मुख्यालय से दूरी 30 से 50 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
कल डोबरा चांठी पुल पर यातायात होगा शुरू, सीएम करेंगे उद्घाटन

RELATED ARTICLES


