Homeअजब गजबकर्ज लेते या देते वक्त इन बातों का ध्यान जरुर रखें, वरना...

कर्ज लेते या देते वक्त इन बातों का ध्यान जरुर रखें, वरना जिन्दगी भर उलझते रहेंगे इन्ही परेशानियों में!

ज्योतिष की माने तो व्यक्ति को जितना हो सके कर्ज लेने या देने की दोनों ही परिस्थितियों से हमेशा बचना चाहिए। अगर कर्ज लेने और देते हुए कुछ बातों का ध्यान दिया जाए तो यह कर्ज देने वाले व्यक्ति को भी लाभ पहुंचाता है और लेने वाले व्यक्ति को भी। वहीं जरा सी लापरवाही आपके लिए या दिए गए कर्ज को भविष्य में आपके के लिए बेहद कष्टकारी भी बना सकता है। ऐसे में संभव है देने वाले का कर्ज डूब जाए या कर्जदार व्यक्ति इतने अधिक बुरे हालातों में पहुंच जाए कि उसे चुका ही ना पाए।

सोमवार: ज्योतिष की माने तो सप्ताह के पहले कामकाजी दिन ‘सोमवार’ को भगवान शिव का दिन माना गया है। इस दिन दिया जाने वाला कर्ज भी जहां आपको शुभ फल देता है, वहीं इस दिन किसी से अगर आप कर्ज लेते हैं तो वह भी आगे जाकर आपको लाभ ही पहुंचाता है और आप उसे समय पर चुका पाते हैं। चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण इस दिन कर्ज लेने से आप किसी भी प्रकार के नुकसान से बचे रहते हैं।

मंगलवार: ज्योतिष के अनुसार इस दिन भूलकर भी आपको कर्ज नहीं लेना चाहिए, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। इस दिन लिया गया कर्ज जहां आपको चुकाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है वहीं, कर्ज लेने का मकसद भी पूरा नहीं होता।

बुधवार: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को किन्नर माना गया है, जो किसी को पैसे वापस नहीं करते और दूसरों से मांगकर ही अपना गुजारा करते हैं। इसलिए बुधवार के दिन भी कर्ज लेना या देना हर प्रकार से अशुभ माना जाता है। इस दिन कर्ज लेने वाला व्यक्ति हमेशा ही कर्ज में डूबता चला जाता है ।
गुरुवार: गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति का माना गया है जो जीवन में सभी मंगल कार्यों के कारक माने गए हैं। इस दिन किसी को कर्ज देने का अर्थ है कि इसके साथ ही आप अपनी खुशहाली को भी दूसरों को दे देते हैं। हां, इस दिन कर्ज लेना बेहद शुभ फल देने वाला होता है, आपका लिया गया कर्ज ना सिर्फ उस उद्येश्य को पूरा करता है बल्कि आपको उससे कई गुना अधिक आर्थिक लाभ मिलता है।

शुक्रवार: शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है और इन सुविधाओं को पाने के लिए आपको किसी नियम का पालन करने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए शुक्रवार के दिन कर्ज लेना या देना दोनों ही अच्छा होता है। अगर इस दिन लाभ नही होता तो नुकसान भी नहीं होता।

शनिवार: शनिवार न्याय के देवता शनि ग्रह से प्रभावित होता है। शनि की चाल बहुत अधिक धीमी है, इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय तक वापस पाना या चुका पाना संभव नहीं हो पाता। हालांकि इस कर्ज के डूबने की आशंका नहीं होती और कर्जदार भी इसे किसी ना किसी प्रकार चुका अवश्य देता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular