Homeबॉलीवुडकरन जौहर ने कपिल से पूछा-सेक्स के लिए क्या करते हैं? जानें...

करन जौहर ने कपिल से पूछा-सेक्स के लिए क्या करते हैं? जानें जबाव…

करन जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करन’ में पिछले दिनों हाजिर हुए मशहूर कमीडियन कपिल शर्मा। कपिल ने इस शो में शाहरुख के घर बिन बुलाए पहुंचने, सेक्स टॉक से लेकर दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार तक का इजहार कर डाला।


कपिल शर्मा तब चुप्पी वाले मोड में आ गए, जब करन जौहर ने उनसे पूछा कि वह सेक्स के लिए क्या करते हैं? आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा, ‘यह कॉफी विद करन है फिर कुछ और विद करन?’ कपिल शर्मा ने आगे कहा, ‘मैं सुबह-सुबह और रात को सोने से पहले धार्मिक शो देखता हूं। इसलिए मेरा दिमाग किसी और डायरेक्शन में नहीं जा पाता।’ इसके बाद कपिल ने अपने अंदाज़ में कहा, ‘…और अभी-अभी मैंने बड़ी खूबसूरती से आपके शो पर झूठ बोला है।’

कपिल शर्मा ने कई बार दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया। उनसे पूछा गया कि एक जर्नलिस्ट के रूप में वह रणवीर सिंह से क्या सवाल करते? तो कपिल ने कहा, ‘क्या मुझे आपकी गर्लफ्रेंड का नंबर मिल सकता है?’

जब कपिल शर्मा से प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को लेकर किल, शादी और हुक-अप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दीपिका से शादी करना चाहेंगे। कपिल ने यह भी कहा कि दीपिका को अब समझ जाना चाहिए कि मैं उन्हें कितना प्यार करता हूं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular