Homeराज्यउत्तराखण्डकभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत...

कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिए संकेत।

देहरादून – उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार देहरादून में हैं, जहां उन्होंने पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर कुछ समय के लिए राजनीतिक ‘पंडितों’ के कान खड़े हो गए।

सियासी गलियारों में चर्चाएं मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों की घोषणा की होने लगी। क्योंकि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के दिल्ली से आने के बाद संगठन और सरकार के बीच एक्टिविटी बढ़ी है। हालांकि, प्रभारी ने उस समय इस विषय पर कहा कि अभी सरकार और संगठन का पूरा फोकस आपदा राहत कार्यों पर है और पार्टी की पहली प्राथमिकता लोगों तक मदद पहुंचाना है। ऐसे समय में इन विषयों पर ज्यादा चर्चा नहीं कर सकते हैं।

कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular