Homeराज्यउत्तराखण्डकभी थे देश के अमीरो में शुमार,आज पाई-पाई को मोहताज?

कभी थे देश के अमीरो में शुमार,आज पाई-पाई को मोहताज?

अभी अभी : भारत के जाने माने ब्रैंड्स रेमंड लिमिटेड के मालिकों में पारिवारिक विवाद खड़ा हो गया है इस बार यह विवाद विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे गौतम सिंघानिया के बीच गहराता ही जा रहा है। रेमंड लिमिटेड के मालिक विजयपत सिंघानिया का आरोप है कि उनके बेटे ने उन्हें एक-एक पैसे का मोहताज बनाकर रख दिया है। विजयपत सिंघानिया ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा गौतम रेमंड लिमिटेड को अपनी व्यक्तिगत जागीर समझकर चला रहा है।

देश के जाने-माने ब्रैंड्स में शुमार रेमंड लिमिटेड के मालिक विजयपत सिंघानिया ने अपनी वसीयत अपने बेटे गौतम को सौंपने के बाद अब खुद मुंबई के ग्रैंड पराडी सोसायटी में किराए के मकान में रह रहे हैं। खबर है कि विजयपत सिंघानिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मालाबार हिल्स में अपने ड्यूपलेक्स घर का कब्ज़ा मांगा है। इसके बाद बुधवार को सिंघानिया के वकील ने कोर्ट को बताया कि विजयपत कैसे पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। विजयपत सिंघानिया के वकील के मुताबिक सिंघानिया ने कंपनी में अपने सारे शेयर अपने बेटे के हिस्से में दे दिए। इन शेयर्स की कीमत 1000 करोड़ रुपये के करीब थी, लेकिन अब गौतम ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया है।

जिस घर के कब्जे के लिए विजयपत सिंघानिया दुवारा कोर्ट में याचिका दायर की गई है वह घर 1960 में 14 मंजिला था। बाद में इस बिल्डिंग के 4 ड्यूपलेक्स रेमंड की सब्सिडरी पश्मीना होल्डिंग्स को दे दिए गए थे। साल 2007 में, कंपनी ने इस बिल्डिंग को फिर से बनवाने का फैसला किया। डील के मुताबिक विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे गौतम,छोटे भाई की पत्नी वीनादेवी और उनके बेटों अनंत और अक्षयपत सिंघानिया को एक-एक ड्यूपलेक्स मिलना था। इसके लिए उन्हें 9 हजार प्रति वर्ग फीट की कीमत चुकानी थी।

अपार्टमेंट में अपने हिस्से के लिए वीनादेवी और अनंत ने पहले से ही एक संयुक्त याचिका दायर की हुई है, वहीं अक्षयपत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक अलग याचिका दायर की है।विजयपत सिंघानिया के वकील दिनयर मेडन ने कोर्ट को बताया कि 78 वर्षीय सिंघानिया ने अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के नाम कर दी, लेकिन बेटा अब उनपर ध्यान नहीं दे रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular