
क्या आप जानते है, कौन सी ऐसी बात है जो , कभी किसी के आगे उजागर नहीं करना चाहिए । जी हाँ अक्सर ऐसा होता है की हम अपना सुख दुःख बाटने के लिए अपने आर्थिक और व्यक्तिगत सारी बाते अपनों में बाटते है, लेकिन क्या आप जानते है, गरीब व्यक्ति को धन की मदद आसानी से प्राप्त नहीं हो पाती है। इसकी वजह है की , गरीब व्यक्ति की गरीबी किसी से छुपती नहीं है,इसी लिए कभी भी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाए तो यह स्थिति किसी के सामने प्रकट न करे,क्योंकि जब ये बात सभी को मालूम हो जाएगी तो धन संबंधी मामलों में कोई भी मदद नहीं करेगा। अत: इस बात को सदैव राज ही रखना चाहिए।
मनुष्य को कभी भी अपना दुःख हर किसी के आगे जाहिर नहीं करना चाहिए , क्यूंकि समाज में अक्सर दुखो का मजाक बनाने वाले ही मिलते है, यही मजाक दुखो को कम करने के बजाये और बढ़ा देता है ।

यदि कभी भी किसी नीच आदमी द्वारा अगर अपमान हुआ हो तो इस बात का जिक्र किसी से ना करे, क्यों की इससे ना सिर्फ आप की प्रतिष्ठा में कमी आएगी बल्कि आप समाज के लिए हास्यपात्र बन कर रह जायेंगे ।
साथ ही अपने घर परिवार के झगडे, सुख दुःख की बाते आदि कभी भी समाज के आगे उजागर नहीं करना चाहिए , इससे आने वाले समय में बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है ।

साथ ही एक पुरुष को पत्नी से जुडी सारी बाते सदा गोपनीय रखना चाहिए, अन्यथा निकट भविष्य में खुद से किये उजागर बाते आप को समस्या में डाल सकता है ।
आप को बता दे इन् सब बातो का ग्रंथो के साथ चाणक्य निति में भी उल्लेख किया गया है ।
