Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कभी करोडो दिलो की थी धड़कन,आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है...

कभी करोडो दिलो की थी धड़कन,आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है राखी

फिल्म अभिनेत्री राखी कभी करोडों लोगों की दिल धड़कन हुआ करती थी। लोग उनकी स्माईल के दिवाने थे, लेकिन आज वो पर्दे की चमक-दमक से काफी दूर चली गई है। जबकि उनके साथ की अभिनेत्रियां हेमा मलिनी और रेखा राजनीती के साथ साथ अभी भी लाइम-लाइट में रहती है। बताया जाता है कि राखी ने अपना जीवन मुम्बई से 50 किलोमीटर दूर एक फार्म हाउस में समेट लिया है। बाहरी दुनिया से अब उनका ज्यादा लगाव नहीं रहा। कम बोलना और अकेले रहना राखी के जीवन का हिस्सा बन गया है। राखी के अकेलेपन की क्या वजह है, इसकी वजह तो शायद वहीं जानती हो।

राखी का जन्म 15 अगस्त 1947 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। राखी के पिता व्यापारी और माता गृहणी थी। राखी जब 15 साल की थी, तब उनका विवाह बंगाली फिल्मों के निर्माता निर्देशक अजय विश्वास के साथ हो गया था। लेकिन यह विवाह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और जल्द ही दोनों अलग हो गये।

अभिनेत्री संध्या राय से मुलाकात से राखी का जगत में आने का रास्ता खुला

बताया जाता है कि राखी जब किशोरवस्था में थी तब उनके घर के पास एक बांग्ला फिल्म की शुटिंग चल रही थी, जिसकी अभिनेत्री संध्या राय थी। संध्या राय को माछेर झोल बहुत पंसद था। माछेर झोल एक प्रकार का बंगाली व्यंजन है। माछेर झोल राखी की मां बहुत अच्छा बनाया करती थी। शुटिंग के दौरान राखी की मां ने संध्या राय को कई बार माछेर झोल बनाकर खिलाया था। धीरे-धीरे संध्या के राखी की मां के साथ अच्छे संबंध बन गये और यहीं से राखी के फिल्मों में आने का रास्ता खुल गया। संध्या राय से अच्छे संबंधों के चलते राखी को बांग्ला फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया। इसके बाद राखी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अभिनय के क्षेत्र में अपने काम का लौहा मनवाया।

राखी का फिल्मी कैरियर 

राखी के फिल्मी कैरियर को दो पार्ट में देखा जाता है। एक पार्ट गुलजार से शादी के पहले और दूसरा पार्ट गुलजार से अलगाव के बाद। गुलजार से शादी के पहले राखी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।  उस वक्त राखी का अभिनय भी चरम पर था। राखी ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म धर्मेन्द्र के साथ वर्ष 1970 में जीवन मृत्यु की थी। इसके बाद शशि कपूर के साथ फिल्म शर्मिली की जिसमें उनका डबल रोल था। फिल्म दाग में भी राखी ने जबरदस्त अभिनय किया था।
गुलजार और राखी के अलग होने के पीछे भी एक बड़ी वजह है। बताया जाता है कि गुलजार और राखी का विवाह एक समझौते के तहत हुआ था। समझौते के अनुसार राखी को शादी के बाद फिल्में छोड़नी होगी। शादी के कुछ समय तक दोनों साथ रहे। इस दौरान राखी ने एक लड़की मेघना को जन्म दिया। राखी की लड़की मेघना जब डेढ़ वर्ष की थी, तब जाने-माने फिल्म निर्माता यश चौपड़ा ने उन्हें फिल्म कभी-कभी में काम करने का ऑफर दिया। राखी भी अपने को अभिनय से दूर नहीं रख सकी और गुलजार को बिना बताये फिल्म कभी-कभी साइन कर दी। इसी वजह से दोनों में टकराव हुआ। इसके बाद राखी ने गुलजार को छोड़ने का फैसला कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2