नैनीताल/रामनगर – कबाड़ की आड़ में ला रहे 40 बोरे झूला व 2 घनमीटर छिलका गुलिया को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की आमडंडा चेक पोस्ट पर विभाग ने पकड़ा।
जानकारी देते हुए कॉर्बेट पार्क के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि आज सुबह 5 बजे हमारे बिजरानी गेट पर तैनात कर्मचारियों ने वाहन को पकड़ा। जिसमें 40 बोरे झूला पत्ता व 2 घन मीटर छिलका गुलिया बरामद किया है। वाहन के साथ ही 3 आरोपियों को भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि ये माल चमोली के नारायणबगड़ से कबाड़ की आड़ में ला रहे थे।
उन्होंने कहा कि वाहन को सीज करने के साथ ही तीन आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिसमे एक टेंकर चालक जयपाल सिंह, नसीम अहमद व महेंद्र सिंह रावत को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
