Homeराज्यउत्तराखण्डकथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में चार दिवसीय कथक कार्यशाला...

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में चार दिवसीय कथक कार्यशाला शुरू।

हरिद्वार – कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की पुण्य स्मृति में चार दिवसीय कथक कार्यशाला शुरू की गयी। कार्यशाला का आयोजन शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध एब्स्ट्रैक्ट डिवाइन डांस फाउंडेशन संस्था ने किया। संस्था की अध्यक्ष माधवी भट्टाचार्य ने बताया कि चार दिवसीय कथक कार्यशाला कथक सम्राट बिरजू महाराज को समर्पित की गई है।

बीएचईएल हरिद्वार के सेक्टर 4 के सामुदायिक केंद्र में कार्यशाला का उद्घाटन बीएचईएल के महाप्रबंधक नीरज दवे ने किया और विशिष्ट अतिथि चिन्मय डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल राकेश सचदेवा रहे, बिरजू महाराज के जीवन वृत्त पर अंजलि सचदेवा ने अपने विचार व्यक्त किए।

माधवी भट्टाचार्य ने बताया कि ‘पंडित बिरजू महाराज और संगीत एवं अध्यात्म’ विषय पर चर्चा की गई संगीत के छात्र-छात्राओं ने कथक सम्राट बिरजू महाराज के द्वारा प्रतिपादित संगीत और कथक नृत्य प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम को कथा सम्राट बिरजू महाराज के प्रति समर्पित किया गया यह उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया इसमें हरिद्वार और रुड़की के विभिन्न स्कूलों के शास्त्रीय संगीत के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इस चार दिवसीय कत्थक कार्यशाला का समापन 8 जून को होगा कार्यक्रम की शुरुआत राम भजन से हुई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular