Homeराज्यउत्तर प्रदेशकक्षा पांच के छात्र को उसके ही सहपाठी ने चाकू से गोदा,पीड़ित...

कक्षा पांच के छात्र को उसके ही सहपाठी ने चाकू से गोदा,पीड़ित छात्र की मां ने दी तहरीर।

संभल- संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र को उसके सहपाठी ने चाकू से गोद दिया। छात्र के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया है। घायल अवस्था में छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

12 वर्षीय पीड़ित छात्र ने बताया कि वह मदरसे में कक्षा पांच का छात्र है। साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बुधवार को अंग्रेजी का क्लास वर्क करने के लिए कहा था। जब क्लास वर्क नहीं कराया तो मदरसे की छुट्टी के बाद दोपहर में 12 साल के सहपाठी ने हमला कर दिया। पीड़ित छात्र की मां ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। दो छात्रों में मारपीट की जानकारी सामने आई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular