
जोशीमठ – राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के लिए औली का अंतरराष्ट्रीय स्लोप तैयार है… आज यानी सोमवार से यहां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन शुरू हो गया है…खेलों में प्रतिभाग करने वाली सभी राज्यों की टीमें यहां पहुंचीं हैं… आपको बता दें कि प्रतियोगिता में 16 राज्यों सहित 19 टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं…औली में होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का सोमवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने उद्घाटन किया… बताते चलें कि औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों को लेकर स्की एंड स्नो बोर्ड लंबे समय से तैयारियां कर रहा था…इसके सथ हीं मौसम भी इस बार मेहरबान रहा और औली में जमकर बर्फबारी हुई है… ऐसे में आयोजकों के चेहरे खिले हुए हैं… और रविवार को पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और स्की एंड स्नो बोर्ड खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा…



