युवक ने शादी का वादा कर पहले तो महिला के साथ शारीरिक संबध बनाए और जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने शादी से मना कर दिया।
मामला उत्तराखंड के उधमसिंहनगर का है। जहां महिला कांस्टेबल का कहना है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब उसका मन भर गया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस से कोई मदद न मिल पाने के बाद अब पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर निवासी पीएसी में कार्यरत महिला कांस्टेबल के अनुसार, उसका अपने पहले पति से तलाक हो गया है। उसके बाद विनोद सिंह पुत्र हर्ष सिंह निवासी बरेली का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि जब इस मामले में उसने अपने विभाग की शरण ली तो कोई मदद नहीं मिली। अब उसने कोर्ट की शरण ली है।