और जब स्मृति ने भड़ककर राहुल को कह दिया ये..

msid-56495431,width-400,resizemode-4,smriti

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हमलों का केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने गुरुवार को जवाब दिया। उन्होंने मोदी के खिलाफ लगातार बयान दे रहे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से राहुल परेशान हैं और सिर्फ अपनी राजनीतिक विरासत बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ चुकीं स्मृति ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि राहुल छुट्टी से लौटने और आत्मचिंतन करने के बाद थोड़े विचलित हुए होंगे कि पीएम की लोकप्रियता बढ़ रही है। राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर के अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने की कोशिश करना स्वाभाविक है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here